मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुवावाँ का किया गया निरीक्षण
1 min readसुलतानपुर
मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा विकास खण्ड भदैयॉ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुवावाँ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका, क्लास रूम, पठन-पाठन, साफ-सफाई, फर्नीचर, रसोई आदि का जायजा लिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुवावाँ का निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। सभी शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित पायी गयी। रसोईघर के निरीक्षण के दौरान खाना मेन्यू के हिसाब से बना हुआ पाया गया। उन्होंने विद्यालय परिसर व रसोईघर की और बेहतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खाना मेन्यू के हिसाब से परोसा जाय, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

