September 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

6 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM कर्मचारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, डीएम के माध्यम से उठाई आवाज

1 min read
Spread the love

नियमितीकरण समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM कर्मचारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, डीएम के माध्यम से उठाई आवाज

सुल्तानपुर-उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है।
संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में दो प्रमुख मांगों के साथ छह सूत्रीय मांग-पत्र प्रस्तुत किया है।
संघ की मुख्य मांग संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने के बावजूद आज भी वे संविदा पर ही कार्यरत हैं, जिससे उनका भविष्य असुरक्षित है। इसके अलावा अन्य मांगों में समान कार्य-समान वेतन, जॉब सुरक्षा,भत्तों में बढ़ोतरी और सेवा संबंधी सुविधाएं शामिल हैं।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर जल्द विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *