February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्री रामलला के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई रामलला की झांकिया

1 min read
Spread the love

अयोध्या

भगवान श्री राम की नगरी है 22 जनवरी 2024 को मंदिर निर्माण होने के पश्चात भगवान श्री राम की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया था तभी से देश भर में इस दिन को एक त्यौहार के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है आज प्रथम वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में अयोध्या जनपद के हैरिंग्टनगंज ब्लाक के कई गांव में भंडारे का आयोजन किया गया ग्राम पंचायत उरुवा वैश्य पूरे जमोलिया, हैरिंग्टनगंज बाजार, ग्राम पंचायत सिंधौरा में ग्राम वासियों द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, की झांकी निकाली गई झांकी सिंधौरा मोड़ से शुरू करके सिंधौरा, सहिजौना
होकर बाबा गंगा राम के मंदिर तक ले जाकर पुनः सिंधौरा मोड पर समापन किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। झांकी के पश्चात समस्त ग्राम वासियों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में पूरी, सब्जी, के प्रसाद का वितरण किया गया
इस मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *