February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेमीफाइनल में हल्ले द्वारिकापुर ने खजुरी और पटखौली ने खिहारन को हराया

1 min read
Spread the love

सेमीफाइनल में हल्ले द्वारिकापुर ने खजुरी और पटखौली ने खिहारन को हराया

पूर्व प्रधान राजकुमार यादव ने मैच का शुभारंभ किया

मिल्कीपुर।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिहारन में चल रही रूल आउट अंडर 18 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हल्ले द्वारिकापुर और पटखौली की टीमें विजयी हुईं।पहले सेमीफाइनल में हल्ले द्वारिकापुर ने खजुरी मिर्जापुर को 30 रनों से हराया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हल्ले द्वारिकापुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई खजुरी मिर्जापुर की टीम 135 रनों पर आल आउट हो गई। दूसरे मैच में  पटखौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए जिसका पीछा करने उतरी खिहारन की टीम 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इससे पहले सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व प्रधान राज कुमार यादव ने किया,उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और अंत में हल्ले द्वारिकापुर के मो आसिफ तथा पटखौली के ऋतिक कुमार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।इस मौके पर महताब खान सिब्लू,मुलायम सिंह यादव,फिरोज खान,शमशाद खान,शब्बीर अंसारी,सज्जन रावत,मोनू अंसारी,शमीम अंसारी,शिव बहादुर पाल, अमित कसौंधन,सौरभ पाल, अरशद कुरैशी,अबरेश अंसारी,अमजद खान,जुनैद खान,रेहान अंसारी,उजैर अंसारी, साहिल खान,नौशाद सलमानी,रेहान कुरैशी,समीर अहमद,सिरताज,फरहान खान,अनुज रावत,मो अहमद,गोलू रावत,अयान कुरैशी,जाहिद कुरैशी,अजय गुप्ता,करन प्रजापति,अनुज गुप्ता समेत सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *