अजीत मौर्य के नेतृत्व में खब्बू तिवारी का जोरदार स्वागत
1 min readमिल्कीपुर

विधानसभा मिल्कीपुर की शुरुआती सीमा पर स्थित बारुन बाजार में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।मंगलवार को मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में प्रचार को निकले पूर्व विधायक खब्बू तिवारी का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अजीत मौर्य के नेतृत्व में खब्बू तिवारी 51 किलो की माला पहनाकर शाही अंदाज में स्वागत किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने गगनचुंबी नारों,पटाखों और ढोल नगाड़ों के साथ खब्बू तिवारी का स्वागत किया। बारुन पहुंचे खब्बू तिवारी ने सबसे पहले सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।इसके बाद वे उत्साह से लबरेज समर्थकों से मिले।खब्बू तिवारी को अपने बीच पाकर समर्थक काफी उत्साहित नजर आए। इस मौक पर जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित,पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर कौशल,ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह गुड्डू,लल्लन दूबे,मुकेश पंडित,धर्मचंद मौर्य,जगन्नाथ पाठक,पंकज कौशल,अभिषेक कौशल,बंटी श्रीवास्तव,नवल जायसवाल,राकेश तिवारी,रवि साहू,संतोष गुप्ता,शानू जायसवाल, रोशन गुप्ता,मोहम्मद यूनुस अंसारी,मो फारुक खान,रोहित मिश्रा,दामोदर पाठक,राजाराम साहू,रविंद्र मिश्रा मटियारी,विनय तिवारी,बुद्धू तिवारी,संतोष मिश्रा,दिलीप दूबे, अनिल तिवारी,कांशीराम यादव समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
