कमजोर बच्चों के दें उपचारात्मक शिक्षा-यशवीर सिंह
1 min readकमजोर बच्चों के दें उपचारात्मक शिक्षा-यशवीर सिंह
मिल्कीपुर के करमडांडा में शिक्षक संकुल बैठक आयोजित
मिल्कीपुर।
शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के न्याय पंचायत देवरिया में मंगलवार को शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय करमडांडा में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एआरपी यशवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उन्हें उपचारात्मक शिक्षा दी जाए जिससे इन बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाया जा सके।बैठक में अनेकों शिक्षकों ने अपने नवाचार एवं मॉडलों को प्रस्तुत कर उसे शिक्षण कार्य में सहयोगी बताया। जिसमें शिक्षिका नम्रता शुक्ला एवं सीमा ने गीत (समय न जाए खाली, बच्चों बजाओ ताली) पर बेहद शानदार प्रस्तुतीकरण किया। नोडल शिक्षक अजय गुप्ता ने निपुण असेसमेंट टेस्ट के बारे में जानकारी दिया। संकुल बैठक का संचालन सचीपूर्णा सिंह तथा अध्यक्षता निवेदिता उपाध्याय ने किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ अनिल चौरसिया,सरोज बिंद,अजय द्विवेदी,हेमलता पटेल,बेनजीर बेगम,अमिता शर्मा,दिनेश तिवारी,प्रीतू कुशवाहा,ममता यादव,कुमारी छाया,कमलेश कुमारी,प्रतिमा रानी श्रीवास्तव,वंदना श्रीवास्तव,छाया अग्रवाल,इम्तियाज अहमद,सुनील सिंह,चांद बाबू,बृजेश यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं,अनुदेशक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।

