भगवान रामलल्ला सरकार विराजमान के प्रथम वर्षगांठ पर आज निकलेगी विशाल शोभायात्राएं
1 min readबिहार/ प्रतापगढ़

अयोध्या में भगवान रामलला सरकार विराजमान के प्रथम वर्षगांठ पर आज निकलेगी विशाल शोभायात्राएं
बजेगा डीजे निकलेगी शोभायात्रा
होगा सुंदरकांड,और भव्य प्रसाद वितरण का कार्यक्रम
बताते चलें कि बाघराय सुंदरगंज बाजार स्थित पावर हाउस के सामने हनुमत नगर……हनुमानजी के मंदिर के पास से सैकड़ों की संख्या में सनातनी हिंदू एकत्र होकर भव्य तरीके से रामलला सरकार के मंदिर में विराजमान होने की तारीखवार आज 22 जनवरी को प्रथम वर्षगांठ पर निकालेंगे शोभायात्रा…..,
ज्ञात हो कि यह विशाल शोभायात्रा हनुमत नगर बाघराय से प्रारंभ होकर मां चामुण्डा धाम होते हुए पुनः हनुमान जी मन्दिर हनुमत नगर के लिए आएगी वापस…..,
जहां पर भव्य सुंदर कांड पाठ का किया गया है आयोजन….,
इन सब कार्यक्रमों के पश्चात् उपस्थित भक्तों को प्रसाद का किया जाएगा वितरण…..,
सनद रहे यह पूरा कार्यक्रम अधितम 5 बजे दिन तक किया जाएगा समाप्त…..,
ज्ञात हो कि इस विशाल कार्यक्रम में इंडियन प्रेस काउंसिल के संयोजन में किया गया है भंडारे के प्रसाद की व्यवस्था….,
इस पूरे मामले की जानकारी हनुमत नगर स्थित आयोजकों जिसमें इंडियन प्रेस काउंसिल के तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार लोकेश मिश्रा, इंडियन प्रेस काउंसिल के जिला उपाध्यक्ष पत्रकार अरुण त्रिपाठी, सदस्य अखिलेश त्रिपाठी पत्रकार, सदस्य अंकुश यादव पत्रकार, व्यवसाई राकेश तिवारी,गुड्डू नगरहा,चाय पान वाले,पिंटू मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि महराज पुर,निराला त्रिपाठी,राजू तिवारी,श्याम सुंदर यादव,बब्बा तिवारी,सुंदर तिवारी,ने दी है।
वहीं इस कार्यक्रम में बिहार ब्लॉक के कई गांवों से प्रधान, जनप्रतिनिधि,प्रधान प्रतिनिधि,एवं श्रीराम भक्त जनमानस के शामिल होने की संभावना आयोजकों द्वारा जताई गई ।
