February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

1 min read
Spread the love

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कर्नलगंज, गोण्डा।

सोमवार को स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी करिया उर्फ किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि विशेष सूत्रों की सूचना पर उपनिरीक्षक मदनलाल गौतम ने अपने पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त करिया उर्फ किशोर निवासी ग्राम चतरौली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बताया कि क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर करिया उर्फ किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था,जिसमें गिरफ्तारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *