February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हाईवे पर ट्रैक्टर और कैंटर में हुआ भीषण एक्सीडेंट तीन की मौत

1 min read
Spread the love

हाईवे पर ट्रैक्टर और कैंटर की भिड़ंत तीन की मौत


मथुरा

जिले में जैंत थाना क्षेत्र के हाईवे पर रविवार सुबह साढ़े छह बजे ट्रैक्टर और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए केडी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया, कि हाईवे पर रविवार सुबह साढ़े छह बजे शुगर मिल के सामने एक ट्रैक्टर और कैंटर की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे पूरन सिंह निवासी बुलवाना होडल हरियाणा को उपचार के लिए ले जाते वक्त मृत्यु हो गई। उमेश निवासी सहार बरसाना मथुरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं कैंटर चालक प्रिंस सिंह निवासी आजमगढ़ की भी मृत्यु हो गई। धर्मेंद्र यादव निवासी महिपालपुर दिल्ली को घायल अवस्था में केडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *