PCS अधिकारी ने पेश की मिसाल,बिना दहेज के शादी, एक रुपया और नारियल ले घर लाया दुल्हन
1 min readसहारनपुर
अबेहटा में PCS अधिकारी ने पेश की मिसाल,बिना दहेज के शादी, एक रुपया और नारियल ले घर लाया दुल्हन।

अंबेहटा नकुड तहसील के अंतर्गत गांव शंभूगढ़ निवासी दलबीर सिंह पूर्व में पीडब्ल्यूडी विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके बेटे भानू प्रताप सिंह PCS अधिकारी हैं। मुरादाबाद में जीएसटी अधिकारी पद पर तैनात हैं। भानू प्रताप सिंह ने समाज के लिए एक मिसाल प्रस्तुत की। बिना दहेज शादी की। ससुराल पक्ष से केवल एक रुपया और नारियल लेकर दुल्हन को विदा कराकर घर लाया। दूल्हे की इस फैसले की तारीफ हो रही है। भानू प्रताप सिंह ने उत्तराखंड बहादराबाद के गांव बेगमपुर के रहने वाले साधारण परिवार की लड़की शिवांशी के साथ शादी की है। PC’S अधिकारी भानू प्रताप सिंह ने महिला सशक्तिकरण को बल दिया है वहीं समाज दहेज प्रथा,भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों पर वार कर शुभ संदेश दिया है। पिता दलबीर सिंह,मां निर्मला और आंगनबाड़ी विभाग में तैनात बड़े भाई सुरेन्द्र कुमार ने भी काफी प्रभावित हैं समाज के लिए एक अच्छी पहल बता रहे हैं।
