पुलिस ने 50 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min readमवई अयोध्या ।
50 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा रोकथाम जुर्म जरायम के विरुद्ध श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुदौली महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त तौफीक पुत्र मुस्ताख उम्र करीब 44 वर्ष निवासी ग्राम हरखपुर मजरे रजनपुर थाना मवई जनपद अयोध्या को आज दिनांक 28.12.2024 को समय 04.20 बजे दुर्गी पुरवा मोड़ से 100 मी0 आगे आम की बगिया के किनारे झाड़ी के पास बहद ग्राम सिपहिया से 50 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त – तौफीक पुत्र मुस्ताख उम्र करीब 44 वर्ष निवासी ग्राम हरखपुर मजरे रजनपुर थाना मवई जनपद अयोध्या ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 212/2024 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS Act थाना मवई
बरामदगी का विवरणः-
अभियुक्त के पास से 50 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद होना ।
गिरफ्तारकर्ता टीम-
1- प्र0उ0नि0 शिवम सिंह थाना मवई जनपद अयोध्या ।
2- प्र0उ0नि0 विपिन कुमार मौर्य थाना मवई जनपद अयोध्या ।
3- का0 विजय शंकर यादव थाना मवई जनपद अयोध्या ।
4- का0 विशाल यादव थाना मवई जनपद अयोध्या ।
