February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रिटायर्ड प्रधानाचार्य के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

1 min read
Spread the love

आज रविवार 1:30 बजे तरमा गांव के कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्दे खाक

बारुन (अयोध्या)

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत तरमा निवासी जनाब कमरुद्दीन साहब रिटायर्ड प्रधानाचार्य एआईटी इंटर कॉलेज जगनपुर का आकस्मिक निधन शनिवार शाम 6:30 बजे हार्ट अटैक की वजह से हो गया। उनके अचानक हुए निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने और शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बढ़ाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।पूर्व प्रधानाचार्य के बड़े बेटे मुमताज अहमद ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार आज रविवार 1:30 बजे जोहर की नमाज़ के बाद किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा (जनाजा) घर से निकलकर तरमा गांव के पैतृक कब्रिस्तान में जाएगी और वहीं उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *