डीडी पब्लिक स्कूल में निकला विशालकाय अजगर, वनविभाग टीम ने किया रेस्क्यू
1 min readमिल्कीपुर,अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के मीठेगांव कुचेरा स्थित डीडी पब्लिक स्कूल में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।सुबह 8 बजे जब स्कूल खुला तो स्कूल के एक कर्मचारी ने देखा कि छत के नीचे दीवाल पर एक विशालकाय अजगर बैठा हुआ है। कर्मचारी ने इसकी सूचना तुरंत प्रधानाध्यापक को दिया। प्रधानाध्यापक बृजेश पांडेय की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्प मित्र के रूप में मशहूर खिहारन निवासी राज मिश्रा के सहयोग से विशाल का अजगर का रेस्क्यू किया और उसे पकड़कर सुरक्षित कांदू नाला के जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया।
