महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर एरोड्रम समिति की पहली बैठक संपन्न
1 min readअयोध्या।
महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर एरोड्रम समिति की पहली बैठक संपन्न, बैठक में कमिश्नर गौरव दयाल आईजी प्रवीण कुमार डीएम चंद्र विजय सिंह एसएसपी राजकरण नैय्यर व एयरपोर्ट की डायरेक्टर विनोद कुमार रहे मौजूद, हवाई अड्डे से जुड़ी आकस्मिक और विमान अपहरण जैसी स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई है एक समिति, देश के सभी हवाई अड्डों पर साल में दो बार एरोड्रम समिति की होती है बैठक, आकस्मिक योजना के बारे में किया गया अपडेट, विमान अपहरण की स्थिति में हितधारकों द्वारा अपनाई जाने वाली मानक प्रक्रियाओं से भी कराया गया अवगत, समिति की बैठक में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां उच्च अधिकारी हुए शामिल, बैठक में विमान हाईजैक होने की स्थिति में एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने दी जानकारी, नगर विमान सुरक्षा ब्यूरो के अनुसार साल में दो बार समिति की बैठक करना अनिवार्य, कमिश्नर होते हैं समिति के अध्यक्ष।

