February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या का मिल्कीपुर में जोरदार स्वागत

1 min read
Spread the love

राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या का मिल्कीपुर में जोरदार स्वागत

भाजपा नेता अजीत मौर्य की अगुवाई में हुआ स्वागत

मिल्कीपुर,अयोध्या

मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत खिहारन में उत्तर प्रदेश सरकार की महिला आयोग सदस्या डॉ प्रियंका मौर्या का जोरदार स्वागत किया गया।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अजीत मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने महिला आयोग सदस्या को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने डॉ प्रियंका मौर्या को फूल मालाओं से लाद दिया।अपने दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर आई महिला आयोग सदस्या डॉ प्रियंका मौर्या ने स्वागत समारोह में मौजूद लोगों से कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं के हित में अनेकों कार्य किए हैं,मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।विगत दिनों हुए उपचुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके यह संदेश दे दिया कि आने वाले दिनों में मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से उपचुनाव जीतने जा रही है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *