अचल हास्पिटल एंण्ड जच्चा बच्चा केंद्र पर मरीजो के साथ मनमानी तरीके से पैसा लेने आरोप
1 min readअयोध्या

जनपद के अचल हास्पिटल पलिया चौराहा, मिल्कीपुर रोड हैंरिंग्टनगज में मरीजों के साथ मनमानी तरीके से पैसा लेने का आरोप, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई।
शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि डा. संतोष कुमार (BAMS, BRIT) के आयुर्वेद डा० होकर दे रहे है अग्रेजी दवाए, मेरे मरीज को दिनांक, 20/11/24 से लेकर 22/11/24 तक 52 हजार रुपये लिए, लेकिन जब कहासुनी हुयी तब २२ तरीख से मरीज के साथ गलत व्यवहार करने लगे अतः हमारे मरीज को अचल हास्पीटल से निकल कर इस कडीसन में पहुंचा दिया कि उसे लखनऊ लेकर जाना पड़ा।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि अचल हास्पीटल का, वीडियो, पर्चा, बिल, और आनलाइन बिल का पूरा साक्ष्य मौजूद है।
मेरे मरीज के फेफडे में पानी चला गया था जो कि हमें लखनऊ में पता चला और अचल हास्पिटल के डा. सतोष प्लेनेट्स डाउन की बात करके पैसा वसूली में लगे रहे।
उधर अस्पताल संचालक ने अपने ऊपर लगाए के आरोप को निराधार व बेबुनियाद बताया है।
