February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे तीन किलोवाट के सोलर प्लांट

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

नगर निगम क्षेत्र के 76 विद्यालयों को सोलर प्लांट लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इन सरकारी विद्यालयों में तीन किलो का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। सोलर प्लांट लगाने के बाद बिजली का बिल बहुत ही कम हो जाता है। सरकारी संस्थानों में इसके लगने के बाद सरकार को बिजली के बिल का खर्च भी कम उठाना पड़ रहा है।
सोलर प्लांट प्राथमिक विद्यालय कटरा, रामनगर, महाजनी टोला, हसनुक़टरा, साहबगंज, अंगूरीबाग, रायगंज, बनबीरपुर, मिर्जापुर, हासापुर, बेगमगंज, गद्दोपुर, खोजनपुर, राणोपाली, फतेहगंज, सहादतगंज, हैदरगंज, रीडगंज, बेगमगंज, पहाड़पुर, नागबाबा व बनबीरपुर इत्यादि प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में लगाये जायेंगे।
यूपी नेडा के अधिकारी प्रवीन नाथ पाण्डेय ने बताया कि सोलर सिटी प्लांट लोग अब घरों में भी लगवा रहे हैं। अबतक 512 लोग अयोध्या में सोलर प्लांट अपने घर की छत पर लगवा चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग बिजली का बिल बचाने के लिए रोजाना घरों पर प्लांट लगवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *