February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

बांदा

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा को विभिन्न मांगों का मांग पत्र सौंपा।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि जनपद बांदा में रसोइयों की उपस्थिति लिए बगैर ही उनका भुगतान सीधे खातों में किया जा रहा है जिससे रसोइयों में अपने कार्य के प्रति व्यवहार में परिवर्तन आ रहा है। रसोईयों की प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित उपस्थित प्राप्त करने के उपरांत रसोइया मानदेय का भुगतान करने, माह अप्रैल 2024 से अद्यतन फल वितरण हेतु धनराशि भेजने,मिड डे मील कन्वर्जन की धनराशि खाद्यान्न की भांति मांग पत्र लेते हुए कन्वर्जन कास्ट भेजने एवं प्रत्येक बृहस्पतिवार को चिक्की वितरण हेतु शासन द्वारा जारी आदेशों के क्रम में ₹5 प्रति छात्र की दर से अतिरिक्त धनराशि समस्त विद्यालयों के खातों में शीघ्र भेजने आदि की मांगो का पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा को दिया गया है। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने तुरंत अपने पटल सहायकों से चर्चा करते हुए शीघ्र उक्त समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
संगठन मंत्री संतोष कुमार मिश्र द्वारा चयन/प्रोन्नत वेतनमान के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने तुरंत पटल सहायक को बुलाते हुए उक्त कार्य में तेजी लाने को कहा और इसी माह उक्त कार्य को संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक बांदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *