February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मां दशा रानी मंदिर में लाखों श्रद्धालु ने देवोत्थान एकादशी पर्व पर की पूजा

1 min read
Spread the love

सरेनी रायबरेली

जनपद के भोजपुर के दशा रानी मंदिर में लाखों श्रद्धालु देवोत्थान एकादशी में इकट्ठा हुए व लूटकर प्रसाद ग्रहण किया।गौरतलब है कि यहाँ बाजार के दक्षिण पश्चिम में मां दशा रानी का मंदिर है जहाँ हर वर्ष देवोत्थान एकादशी को श्रद्धालु जमा होते हैं।यहाँ मनोकामना पूरी हो जाने पर खोये की मिठाई प्रसाद के तौर पर चढ़ाने की प्रथा है जबकि प्रसाद पाने के लिये जमा होने वाले श्रद्धालु प्रसाद छीन कर खाते हैं।प्रसाद छीनने का कोई बुरा भी नहीं मानता। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी बरकरार है।सुबह चार बजे से ही यहाँ मेलों जैसा नजारा रहता है।भोजपुर पुलिस चौकी व सरेनी थाने की पुलिस भी एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं की देखभाल में लगा दी जाती है।हालात इस तरह हो जाते हैं कि सरेनी, भोजपुर सहित आसपास की मंडियों की मिठाई खतम हो जाती है किन्तु श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं होता।यहाँ का नजारा देखने से लगता है कि श्रद्धालुओं की आस्था ने आज सारी सीमाएं तोड़ दी है।

शुभम तिवारी ब्यूरो चीफ रायबरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *