February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्राफा कारोबारी ने पत्नी और बच्चों समेत चार लोगों की करी हत्या

1 min read
Spread the love


इटावा कोतवाली थाना क्षेत्र लालपुरा में सर्राफा कारोबारी ने पत्नी और बच्चों समेत चार लोगों की करी हत्या।
सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की हत्या करी। मुकेश वर्मा नाम के व्यक्ति सर्राफा काम करते थे. उनकी दूसरी शादी थी,पहली पत्नी की 2005 में मौत हो चुकी है. मुकेश वर्मा को स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। मुकेश खुद ट्रेन से आत्महत्या करने गए थे. पटरी पर लेट गए, पूरी ट्रेन गुजर भी गई लेकिन उन्हें सिर्फ खरोंच आई. मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद खड़ी हो गई। आरपीएफ द्वारा पूछताछ में मुकेश ने बताया कि आपसी विवाद में तंग आकर उन्होंने पूरे परिवार समेत जान देने का फैसला लिया. नींद की गोलियां भी खाई थीं पारिवारिक विवाद में हम सब इतना फ्ररस्टेट हो गए थे कि सबने आत्महत्या का निर्णय लिया था. फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है. सबके गले में निशान मिले हैं. कहीं भी खून का एक बूंद भी नहीं है, परिवार के अन्य सदस्यों को पूरी घटना की जानकारी वाट्सएप स्टेटस देखकर पता लगा जिसमें मुकेश ने परिवार की फोटो में सब कुछ खत्म लिख कर लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *