March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टाटा मैजिक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी, हुआ बड़ा हादसा

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट जा रहे ग्राम- पचनेही, बांदा निवासी 48 मौनिहा श्रद्धालुओं से भरे मैजिक डग्गे का पुनाहुर, बिसंडा के पास टायर फटने से पलटने पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में सभी श्रद्धालू गंभीर रूप से घायल हो गए व एक 17 वर्षीय बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, पीड़ितों को जिला अस्पताल बांदा व रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि दो गम्भीर रूप से घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
इस अवसर पर पीड़ितों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते व उन्हें त्वरित इलाज देने हेतु डॉक्टरों से अनुरोध करता बहुजन समाज पार्टी- बांदा का प्रतिनिधि मण्डल- मुख्य सेक्टर प्रभारी चित्रकूट मंडल श्री बलदेव वर्मा जी, जिलाध्यक्ष बांदा गुलाब सिंह वर्मा सहित अन्य बसपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *