February 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मौसम में बदलाव के कारण सौ शैय्या अस्पताल में सर्वाइकल के मरीजों में हुई बढ़ोतरी

1 min read
Spread the love

कुमारगंज/अयोध्या

OPD में रोज आ रहे 100 से 120 मरीज, मसल्स पेन के 30 प्रतिशत मरीज मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों की ओपीडी में मांसपेशियों में दर्द, फ्रोजेन सोल्डर, हील पेन, कमर दर्द और सर्वाइकल के मरीजों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। डॉक्टरों का मानना है कि दिन में उमस भरी गर्मी और रात में नमी के कारण सर्वाइकल और अन्य मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ रही है। गठिया रोग (आरए फैक्टर) के मरीज भी बढ़ रहे हैं, जो एक गंभीर बीमारी है और समय पर उपचार न होने से हाथ, पैर और कमर टेढ़े हो सकते हैं। समय रहते इसका इलाज करा कर और व्यायाम से स्वस्थ रहा जा सकता है। अयोध्या के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में प्रतिदिन लगभग 100-120 मरीज मांसपेशियों, सर्वाइकल फ्रोजेन शोल्डर में दर्द का इलाज करवाने आ रहे हैं। एक सप्ताह में ऐसे मरीजों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा अन्य अस्पतालों में भी मांसपेशियों में दर्द का इलाज कराने मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ अनिल कुमार ने बताया कि दिन में गर्मी रात में मौसम में नमी के चलते मांसपेशियों के दर्दों के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। इस बीमारी के अहम कारणों में तनाव और चिंता है। व्यायाम से दूरी, दिनचर्या प्रभावित होना, सहित कई अन्य कारण हैं। गलत तरीके से बैठना, मोबाइल, लैपटॉप चलाना, बिस्तर पर सोना आदि से भी इस तरह की परेशानी हो सकती है। लिहाजा लोगों को जीवनशैली सुधारने की जरूरत है। जिससे ऐसे परेशानी से बचा जा सके। वायरल बुखार भी कारण बन रहा हड्डी रोग विभाग के सीएमएस बताते हैं कि ओपीडी में आने वाले मरीजों का करीब 15 प्रतिशत है। कई बार वायरल बुखार के कारण भी मांसपेशियों में दर्द बढ़ जाता है। वायरल फीवर का इलाज समय से नहीं कराया जाता है तो यही बड़े रोगों को जन्म दे देता है। हर व्यक्ति को अपने दिनचर्या में बदलाव लाना चाहिए। सुबह कम से कम आधे घंटे योगा- व्यायाम करना चाहिए योगाभ्यास करने से हड्डियों मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से निजात मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *