February 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

करंट लगने से 5 बंदरों की मौत, क्षीरसागर में लगे कंटीले तार से चिपके मिले शव

1 min read
Spread the love

करंट लगने से 5 बंदरों की मौत: क्षीरसागर में लगे कंटीले तार से चिपके मिले शव, 4 घंटे तक पास बैठा रहा साथी बंदर

अयोध्या

Oplus_131072

अयोध्या में करंट लगने से 5 बंदरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के जलवानपुरा की है। कंटीले तार में उतरे 1200 वोल्ट के करंट की चपेट में आए बंदरों ने तार से चिपक कर दम तोड़ दिया। इस दौरान एक बंदर उनके शव के पास दूसरा बंदर तब तक बैठा रहा, जब तक सभी को तारों से छुड़ाया नहीं गया। घटना सुबह 5 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या रेलवे स्टेशन मार्ग सटे कॉलोनी जलवानपुरा में क्षीरसागर है। यह गहरा है। कोई हादसा न हो, इसलिए प्रशासन ने यहां कंटीले तार लगाए हैं। इन्हीं तार में करंट उतरा। स्थानीय लोगों ने बताया-बिजली निगम की लापरवाही के चलते तार में बिजली का करंट उतर है। इससे यह हादसा हुआ है। लोगों का आरोप है कि तार का सही मेंटेन नहीं किया गया। बंदरों की जान गई है। इंसान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। श्री राम अस्पताल से रेलवे स्टेशन मार्ग पर श्रद्धालुओं की भी बड़ी भीड़ रहती है। ऐसे में यह बड़ी लापरवाही है। क्षीरसागर के किनारे सुरक्षा के मद्देनजर कांटे का तार लगा हुआ है। क्षीरसागर की सफाई चल रही है। इससे पानी निकालने के लिए पंप लगाया गया है। पंप चलाने के लिए बकायदा पैनल लगाया गया है। इसी पैनल का एक तार कट गया, जिससे क्षीरसागर के चारों तरफ लगे कंटीले तारों में करंट उतर आया। सुबह क्षीरसागर में पानी पीने गए बंदर इसी करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और वन निगम के कर्मचारी पहुंचे। नगर निगम और जलकल विभाग की टीम भी मौजूद रही। बंदरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम के बाद सभी बंदरों का अंतिम संस्कार या जाएगा। विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कटे हुए तारों में टेपिंग की गई है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया- मामले को संज्ञान में लेते हुए, जांच शुरू कर दी गई है। विद्युत निगम, जलकल और नगर निगम के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *