सरकार चली गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत युवा कल्याण एवं खेलकूद राज्यमंत्री की अध्यक्षता में चार ग्राम पंचायतों में लगाईं गयी चौपाल
1 min readअयोध्या

सरकार चली गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत आज
युवा कल्याण एवं खेलकूद राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में चार ग्राम पंचायतों में लगाईं गयी ग्राम चौपाल
जनपद के हैरिग्टनगंज विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर जोहन,ग्राम पंचायत सेधूतारा,ग्राम पंचायत गयासुददीन पुर,ग्राम पंचायत चमैला में
जहां पर मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक व जिला उपाध्यक्ष सरयु दुबे की अध्यक्षता में प्रभारी मंत्री श्री यादव ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए
कहा कि हमारी सरकार में वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,विद्युत आपूर्ति, निशुल्क राशन वितरण,आयुष्मान कार्ड,जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल बिना भेदभाव के,प्रधानमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ बिना भेदभाव के आप लोगों को मिल रहा है।
इस बाबत ग्राम वासियों से वार्ता के दौरान जो भी समस्याएं बताई गई तत्काल संबंधित विभाग को आदेशित भी किया
वही कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जो भी वंचित पात्र लाभार्थी किसी भी योजना से छूटे हैं, उन्हें तत्काल योजनाओं का लाभ दिलाए इसमें किसी भी प्रकार से लापरवाही न करे
#क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री व यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा साफ- सबका साथ “सबका विकास “सबका विश्वास#
#वही जनपद के पत्रकारों के द्वारा पूछे गये कई तीखे अहम सवाल जिस पर श्री मंत्री जी ने दिया बखूबी जवाब धो डाला विपक्ष के नेता को जिसे हम वीडियो विज्युअल के माध्यम से दिखाएंगे#
वही ग्राम चौपाल में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक (जि ग्रा वी अभिं ) अयोध्या,खंण्ड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा,ऐडियो पंचायत अरविन्द कुमार,आई एस बी अबिनाश चतुर्वेदी,ऐड़ियों कोपरेटिव अवधेश कुमार वर्मा, ऐड़ियों एसके ऊषा शर्मा,जेई एमआई अमित कुमार कशौधन,बाल विकास परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह,प्रभारी ऐड़ियों कृषि उमाशंकर यादव,खाद एवं रसद विभाग मिल्कीपुर,विद्युत विभाग के जेई अरून कुमार वर्मा,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,बी सी नितिन सिंह,गजेन्द्र कुमार सहित समस्त सम्बंधित ग्राम प्रधान व सफाई कर्मी रहे मौजूद।
अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट
