धर्म परिवर्तन मामले को लेकर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित कुल 03 नफर अभियुक्त व अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के आदेश के अनुपालन मे अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एव श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष थाना पूराकलन्दर अयोध्या के नेतृत्व मे थाना स्थानीय उ0नि0 रामराज चौधरी मय हमराहियान टीम के द्वारा अभि0गण 1. जुनियर पुत्र स्व0 कल्लू निवासी ग्राम पूरे बसावन खां थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 34 वर्ष 2. रामयश पुत्र दुखीराम निवासी ग्राम मझौलिया सिडहिर नरसिंहपुर थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या 3. ……….. निवासी ग्राम मझौलिया सिंडहिर नरसिंहपुर थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या को ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार प्रसार से सम्बन्धित पुस्तके व अन्य वस्तुओ के साथ आज दिनांक 14.10.2024 को ग्राम मझौलिया स्थित एक तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 430/24 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
- जुनियर पुत्र स्व0 कल्लू निवासी ग्राम पूरे बसावन खां थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
- रामयश पुत्र दुखीराम निवासी ग्राम मझौलिया सिडहिर नरसिंहपुर थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या
- ………….. निवासी ग्राम मझौलिया सिंडहिर नरसिंहपुर थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या बरामदगी का विवरण
- 03 अदद पवित्र बाईविल व ईसाई धर्म से संबंधित पवित्र शास्त्र व पुस्तके
- 01 अदद ईसाई धर्म का प्रतीक चिन्ह लकड़ी का बना हुआ
- 03अदद छोटी बड़ी ढोलक
- 01 अदद खझडी
- 02 अदद झांझर (ढपली
- 24 अदद प्रचार प्रसार की पुस्तके
- 04 अदद डायरी
- 02अदद मोबाइल फोन,
- 01 अदद ब्लूटूथ स्पीकर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 रामराज चौधरी
- उप निरीक्षक कृष्ण चंद्र यादव
- उप निरीक्षक शशांक कुमार पाठक,
- उप निरीक्षक आकाश कुमार यादव
- म0 उप निरीक्षक खुशबू यादव,
- हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी
- हेड कांस्टेबल राकेश कुमार
- हेड कॉन्स्टेबल विश्व दीपक तिवारी
- महिला कांस्टेबल प्रिया
- का0 विनोद कुमार थाना पूराकलन्दर अयोध्या
- का0 राहुल सिंह थाना पूराकलन्दर अयोध्या
- कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह
