शुक्रवार कोछा बाजार क्षेत्र में गोली लगने से युवक के घायल होने के मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
1 min readकोछा बाजार क्षेत्र में गोली लगने से युवक के घायल होने का मामला
कोतवाली बीकापुर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया गंभीर धारा में केस
अयोध्या
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोछा बाजार के समीप डड़वा अमावां के पास शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे किराए के मकान में रह रहे सुल्तानपुर जनपद निवासी कृष्ण कुमार निषाद के गोली लगने से घायल होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर जनपद के निवासी चार आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला और साजिश करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। गोली लगने से घायल 36 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार निषाद निवासी श्रवन मघौरा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर को लहूलुहान हालत में शुक्रवार की रात करीब 2 बजे उपचार के लिए पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह और कोतवाल लालचंद सरोज द्वारा भी रात में और शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। कमरे के अंदर बाहर पुलिस को कई जगह खून मिला है। जिससे प्रतीत हो रहा था कि अन्य लोग भी घायल हो सकते हैं लेकिन मौके पर अन्य लोग नहीं मिले। पुलिस अपराध शाखा की एसओजी, सर्विलांस द्वारा भी जांच पड़ताल की गई और आरोपियों को पकड़ने तथा घटना के खुलासा के लिए लगी हुई है। हमले में घायल युवक कृष्ण कुमार निषाद हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है जिसके विरुद्ध कई मुकदमे सुल्तानपुर जनपद में दर्ज हैं। जो एक अन्य युवक शेर अली के साथ किराए के मकान में रह रहा मामले में आरोपी शेर अली भी हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है।

