पिता ने पुत्री को गड़ासे से मारकर किया लहू-लुहान पुत्री गंभीर रूप से हुई घायल
1 min read
बल्दीराय//सुलतानपुर

जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे कन्हई मजरे डोभियारा में एक पिता ने अपनी ही पुत्री को गड़ासे से लहूलुहान कर दिया। जानकारी के अनुसार हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे कन्हई मजरे डोभियारा निवासी दुर्गा प्रसाद की पुत्री कोमल यादव बाईस वर्ष
जिसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी वह अपने मायके पूरे कन्हई मजरे डोभियारा आई हुई थी की सोमवार सुबह लगभग आठ बजे उसके पिता दुर्गा प्रसाद किसी बात को लेकर गुस्सा हो गये तथा गुस्से में अपनी पुत्री कोमल यादव पर गड़ासे से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई
वहीं पास में ही दुर्गा पूजा पंडाल पर आरती हो रही थी जब लोगों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे और घायल कोमल को इलाज के लिए नजदीकी सौशैया अस्पताल पिठला कुमार गंज अयोध्या लेकर गए जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी मामला संज्ञान में है अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
रिपोर्टर अखिलेश सिंह
