April 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फर्जी डिग्री मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक के सख्त,प्रबंधक समेत 4 पर केस दर्ज

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर फर्जी डिग्री मामले में बड़ी अपडेट

खबर का असर प्रबंधक समेत 4 पर केस दर्ज

सुल्तानपुर फर्जी डिग्री मामले में मोतिगरपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

रामबरन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह समेत संजय सिंह अमर सिंह व प्रज्वल मिश्रा पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस उपमहानिरीक्षक के संज्ञान लेते ही हरकत में आई सुल्तानपुर पुलिस किया अभियोग पंजीकृत

सुल्तानपुर फर्जी डिग्री मामले में पुलिस उपमहानिरीक्षक के सख्त रुख के बाद शिकायत के लगभग सप्ताह भर बाद मोतीगरपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।ज्ञातव्य हो कि रामबरन महाविद्यालय के एस एस पैरामेडिकल के कुछ छात्रों ने प्रबंधक अजय सिंह संजय सिंह अमर सिंह व प्रज्वल मिश्रा पर आरोप लगाते हुए बताया था कि इनके द्वारा डी फार्मा में एडमिशन लिया गया जिसके लिए मोटी रकम भी फीस के रूप में वसूली गई कक्षाएं भी चलाई गई तथा रामबरन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भवन में ही परीक्षा भी कराई गई ,लेकिन डिग्री फर्जी दे दी गई। जिसको लेकर छात्रों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर सहित पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपमहानिरीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई थी कई दिनों तक शिक्षा माफिया पर कार्यवाही नहीं हुई लेकिन छात्रों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक से दोबारा शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आज मोतिगरपुर थाने में रामबरन महाविद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह संजय सिंह अमर सिंह व प्रज्वल मिश्रा पर भारतीय दंड विधान की धारा 420 467 468 471 में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *