September 18, 2024

Awadh Speed News

Photo imeg

संविधान सभा के सदस्य डॉ आरबी कुंभार की मनाई गई जयंती  

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिहारन स्थित पौराणिक स्थल अंधीअंधा श्रवण आश्रम पर सामाजिक संस्था उम्मीद किरण सेवा संस्थान के तत्वाधान में संविधान सभा के सदस्य डॉ आरबी कुंभार की जयंती मनाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मूर्तिकार अमरनाथ प्रजापति ने स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद डॉ रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ आरबी कुम्भार का पूरा जीवन देश को समर्पित था।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। वह 24 जनवरी 1950 को मुंबई प्रांत से संविधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए और देश में लागू हुए संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर किया। इसके बाद 1952 में वह सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद वह 28 वर्षों तक महाराष्ट्र  विधानसभा के सदस्य भी रहे। भारत सरकार ने 1985 में पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया।कार्यक्रम को प्रजापति महासभा अयोध्या के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति,उम्मीद किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष लाल चन्द्र चौरसिया,राधेश्याम त्यागी आदि ने भी संबोधित किया।जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जुग्गीलाल प्रजापति तथा संचालन संतोष गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर रेनू प्रजापति, गुड्डू प्रजापति,डॉ दुर्गा प्रसाद,धर्मेन्द्र प्रजापति,राम भवन प्रजापति,पंकज प्रजापति,संतोष प्रजापति, देवनारायन प्रजापति,अमित प्रजापति,दिनेश प्रजापति,डॉ राम प्रकाश प्रजापति,खुशीराम प्रजापति,संतोष प्रजापति,अशोक प्रजापति,देवानंद प्रजापति,शिवबरन प्रजापति,विक्रम पाल,धर्मचंद मौर्य,अंबरीश रावत,राम अभिलाख प्रजापति,दिनेश प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति,मोनू देवी प्रजापति, वासु प्रजापति समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *