February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भारी बारिश को लेकर प्रशासन एवं एसडीआरएफ टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन कर 18 लोगो को सकुशल बाहर निकाला

1 min read
Spread the love

भारी बारिश को लेकर प्रशासन एवं एसडीआरएफ टीम ने ग्राम पंचायत सरसेड गांव के चपरन में रेस्क्यू ऑपरेशन कर 18 लोगो को सकुशल बाहर निकाला

क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह नौगांव एसडीएम तहसीलदार,एसडीओपी थाना हरपालपुर पुलिस व रेस्क्यू टीम मौजूद

छतरपुर//हरपालपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ा है और लगातार नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है टीकमगढ़ क्षेत्र के बांध सुजारा बांध के सभी फाटक खोलकर पानी की निकासी धसान नदी में की जा रही है लगातार धसान नदी का जलस्तर बढ़ने से छतरपुर जिले के नौगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसेड के अंतर्गत आने वाले ग्राम चपरन में जो धसान नदी के किनारे बसे गांव में लगातार बारिश के चलते नदी का पानी आ गया और गांव के किसान व मछुआरे फस गए अचानक से रात के समय नदी का जल स्तर बढ़ने से टापू के चारों तरफ पानी आ जाने से 18 लोग बुधवार को टापू पर ऊंची चट्टान पर फंसे हुए थे जिसकी सूचना ग्रामीण जनों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी इसके बाद सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर प्रशासन को जानकारी दी

इसके बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बाढ़ में फंसे लगभग 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है । जिसमें छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं पुरुष शामिल थे।
इस दौरान नौगांव एसडीएम विशा माधवानी ,तहसीलदार संदीप तिवारी,एसडीओपी चन्चलेश मरकाम ,थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पक शर्मा सहित रेस्क्यू टीम व पुलिस बल तैनात रहा।।।।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *