February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय बालिका की हुई मौत, परिजनों का रो- रोकर बुराहाल

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

जनपद में बीती रात थाना कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत घुरेंहटा पुरे सुल्तानपुर निवासी अजय कुमार तिवारी की 17 वर्षीय पुत्री नेहा घर में कुछ काम कर रही थी तभी वह विद्युत करंट की चपेट आ गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज ले गए जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों की सूचना पर हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी उमेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया शव का पंचनामा भरकर शव को विच्छेदन हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दे की घटना संदिग्ध बताई जा रही। वहीं घटना की जानकारी जब थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला से ली गई तो उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा घटना के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही है फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा की घटना कैसे हुई है।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *