February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बद्री प्रसाद प. स्मारक स. इ.कालेज में श्रद्धा से याद किए गए संस्थापक

1 min read
Spread the love

बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक दृश्य

मिल्कीपुर अयोध्या

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के बद्री प्रसाद पांडे स्मारक सर्वोदय इण्टर कॉलेज रामगंज में सोमवार को विद्यायल का संस्थापक दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया गया इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किए।बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

सर्वोदय इण्टर कॉलेज विधान सभा का सबसे बड़ी छात्र संख्या वाला विद्यालय है।जिसकी स्थापना 1957 में डॉक्टर बद्री प्रसाद पांडे ने की थी।सामाजिक कार्यकर्ता और पेशे से डॉक्टर बद्री प्रसाद पांडे एक ख्याति प्राप्त व्यक्ति थे तथा मिल्कीपुर के ब्लाक प्रमुख भी रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती में की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से शुरू हुआ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत दहेज नाटक,बाल विवाह करित, कक्षा 10 की छात्रा लक्ष्मी ने मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किया ।नाटक तड़का वध को दर्शकों ने खूब सराहा ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवम आभार व्यक्त किया मंच का संचालन प्रमोद कुमार चौबे ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार पांडेय , पूर्व प्रबंधक डॉक्टर आरी सूदन पांडे ,प्रधानाचार्य हनुमान गंज राजेश सिंह, प्राचार्य विमला देवी प्रदीप श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य वेद प्रकाश यादव, पूर्व प्रधानाचार्य हरदोईया हरी बक्स सिंह ,लक्ष्मी कांत पांडे, ब्लाक प्रमुख मिल्कीपुर विनय कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मिल्कीपुर कमलेश यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *