श्री राम सरदार पांडेय स्मारक महाविद्यालय के प्रबंधक के जन्मदिन पर छात्र – छात्राओं ने वितरित किए 5100 पौधे
1 min readअमानीगंज //अयोध्या

जनपद के प्रकृति और वातावरण के प्रभाव से ही मानव जीवन प्रभावित है ऐसे में हम सब को बढ चढ कर वृक्षारोपण करना चाहिए ताजी हवा और प्रकृति का हराभरा वातावरण मानव जीवन के लिए बहुमूल्य है अतः वृक्षारोपण करना प्रकृति की सबसे बड़ी पूजा है
उक्त विचार श्री राम सरदार पांडेय स्मारक महाविद्यालय शिवपुरी खण्डासा के प्रबंधक आलोक पांडेय ने अपने जन्म दिन समारोह के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए ब्यक्त किया। श्री पांडेय ने इस अवसर पर 5100 फलदार वृक्ष छात्रों एवं अध्यापकों तथा उपस्थित अन्य लोगों को वितरित किया जिसमें नीम अमरूद एवं सागौन के पेड़ शामिल रहे
जन्म दिन समारोह में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया तथा अन्त में मिष्ठान वितरित किया गया उपस्थित लोगों ने प्रबंधक के वृक्षारोपण कराने की व्यवस्था की जहाँ प्रसंशा की वहीं बच्चों ने लम्बी उम्र की कामना की। जन्मदिन समारोह में इतने बड़े पैमाने पर वृक्षों का वितरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
