सहायक अध्यापक अपने पैसों से कंपोजिट विद्यालय की बदली तस्वीर, अधिकारीयों से लेकर अभिवावकों ने की प्रसंशा
1 min readटप्पल अलीगढ़



जनपद के कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़, ब्लॉक टप्पल का मामला कहते हैं “अगर कोई ठान ले” तो जीत मान लें तो हार” ऐसा ही कुछ देखने को मिला ठान लो, तो क्या नहीं हो सकता यही काम किया है श्रीनिवास शर्मा सहायक अध्यापक पर्यावरण मित्र ने विद्यालय की तस्वीर बदल दी अपने स्वयं के खर्चे से विद्यालय में आज 1000 पौधे इसमें औषधीय पौधा, फलदार पौधा, छाया पौधा और फूलों से विद्यालय महकता है और किचन गार्डन में ऐसी सब्जी लौकी ,तोरई ,बैंगन मिर्च है विभाग से किचन गार्डन के लिए आज तक ₹1 नहीं मिला है अन्य विद्यालयों को ₹5000 किचिन गार्डन के लिए मिल गया है विद्यालय में लगभग 5 कुंतल अमरुद इस वर्ष लगे थे जो बच्चों ने खाए विद्यालय में मैन गेट नहीं था वह भी अपने स्वयं के खर्चे से ₹25000 लगाकर बनवाया विद्यालय में ग्राम प्रधान श्री पवन कुमार शर्मा एवं समस्त विद्यालय की स्टाफ का पूरा सहयोग व ग्राम वासियों का भी पूरा सहयोग रहा है आज विद्यालय में इतनी हरियाली है की सब देखकर वाह वाह करते है विद्यालय की चारदीवारी पर इतनी अच्छी पेंटिंग और अंदर इतनी अच्छी पेंटिंग है सब देखकर चौंकते हैं विद्यालय में आउट ऑफ स्कूल जो बच्चे थे उनको बुला बुलाकर घर से उनका दाखिला करवाया श्रीनिवास शर्मा जी ने जो विद्यालय में बच्चे नियमित नहीं आ रहे हैं उनके घर जाकर के प्रतिदिन बच्चों को लाना विद्यालय में सुबह 2 घंटे विद्यालय टाइम से पहले लगभग 5:00 बजे से 7:00 तक सुबह विद्यालय के गार्डन और किचिन गार्डन की देखभाल करना उनकी निरई गुड़ाई करना उसमें पानी लगाना यह प्रतिदिन का काम है।
रिपोर्टर – दिपांश शर्मा
