February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ब्लॉक जसपुरा इकाई ने नव आगंतुक खंड शिक्षा अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट–#

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघबांदा ब्लॉक जसपुरा इकाई ने नव आगंतुक खंड शिक्षा अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ब्लाक इकाई जसपुरा ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में नव आगंतुक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आभा अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।
ब्लॉक अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवम महामंत्री विमल पटेल ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर जसपुरा ब्लॉक में कार्यभार ग्रहण करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही ब्लॉक के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की समस्त समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और कहा कि आप सब शिक्षक समय से विद्यालय में रहकर शिक्षण कार्य करें, फिर कोई समस्या आती है तो उसको अवगत कराएं। शिक्षकों के कोई भी विभागीय कार्य खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लंबित नहीं रहेगें।
प्रतिनिधि मण्डल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सिंह, जसपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, महामंत्री विमल पटेल, संगठन मंत्री रणवीर सिंह , लवकुश, शिवबरन प्रजापति, विनोद, देवेन्द्र आदि शमिल रहे।

पंकज सिंह. जिलाध्यक्ष

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *