February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मानदेय भुगतान न होने के विरोध में विद्युत संविदा कर्मियों ने मिल्कीपुर में किया धरना प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

विद्युत संविदा कर्मियों ने मिल्कीपुर में दिया धरना 

मानदेय भुगतान न होने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

मिल्कीपुर/अयोध्या

मिल्कीपुर के इनायतनगर स्थित बिजली घर पर विद्युत वितरण खंड तृतीय पर कार्यरत समस्त विद्युत संविदा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को अपना ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मियों ने एकजुट होकर विगत माह के मानदेय का भुगतान न होने पर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया। विद्युत कर्मियों ने इसके बाद अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। धरने के बीच पहुंचे अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने सभी विद्युत कर्मियों को समझाया बुझाया और आश्वासन दिया कि 10 दिनों के अंदर जुलाई माह के साथ-साथ अगस्त माह का भी मानदेय दिलाया जाएगा।अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर सभी विद्युत संविदा कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया।संविदा कर्मी संतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुए धरने में प्रमुख रूप से विनोद श्रीवास्तव,रामकुमार सिंह,जितेंद्र मिश्रा,रवि मिश्रा,पंकज शर्मा,रोलू सिंह,अखिलेश सिंह,अवधेश शुक्ला,पंकज उपाध्याय,राजेंद्र तिवारी,हृदय राम, आलोक मिश्रा,जितेंद्र मोहन,दिलीप कुमार,राम प्रकाश पाठक समेत बड़ी संख्या में विद्युत संविदाकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *