सरूरपुर गांव में एक दर्जन कार्ड धारकों का कार्ड काटे जाने का मामला गरमाया।
1 min readमिल्कीपुर/अयोध्या
पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर बताइए आप बीती और की लिखित शिकायत कोटेदार द्वारा अपनी पत्नी एवं अपनी माता के नाम से अंत्योदय अन्न योजना के दो-दो राशन कार्ड जारी कराए जाने का लगाया आरोप पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर को एसडीएम ने दिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई के आदेश अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरूरपुर में एक दर्जन राशन कार्ड धारकों का अकारण ही राशन कार्ड काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के बाद पीड़ित राशन कार्ड धारकों ने एसडीएम मिल्कीपुर को शिकायती पत्र देकर अपने गांव के कोटेदार द्वारा अपनी पत्नी तथा अपनी सरकारी पेंशनर माता के नाम अंत्योदय अन्न योजना के दो अलग-अलग राशन कार्ड जारी कराते हुए गांव के पात्र एवं गरीब लोगों के हकों पर डाका डाले जाने का आरोप लगाया है। एसडीएम राजीव रतन सिंह ने पीड़ित ग्रामीणों की शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के आदेश पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर को दे दिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सरूरपुर निवासी मीरा पत्नी नमो शंकर, बृज कुमारी पत्नी राम नरेश, राजकुमारी पत्नी दीनानाथ, रामलली पत्नी देशराज, सुशीला पत्नी गिरजा शंकर, अमीना पत्नी मोहम्मद रईस, मिथिलेश पत्नी दीप नारायण, संजीदा बानो पत्नी अंसार अली सहित एक दर्जन ग्रामीणों का पात्र गृहस्थी योजना का राशन कार्ड बिना किसी शिकायत अथवा जांच पड़ताल के ही अकारण ही काट दिया गया। इसकी जानकारी के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए और वह शिकायती पत्र लेकर एसडीएम मिल्कीपुर के समक्ष पहुंचे। पीड़ित ग्रामीण होने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके गांव के कोटेदार बृजलाल यादव द्वारा अपनी पत्नी शिव कुमारी के नाम अंत्योदय अन्न योजना का राशन कार्ड जारी कराया गया है यही नहीं वेअंदाज कोटेदार ने अपनी पेंशनर मां जय कला पत्नी स्वर्गीय राम फिर के नाम भी अंत्योदय अन्न योजना का ही एक दूसरा राशन कार्ड भी जारी करवा रखा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि कोटेदार के पिता अहमदाबाद स्थित एक सरकारी इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे जो पेंशनर थे उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी जय कला पेंशन भी पा रही है। इसके बावजूद भी कोटेदार ने गांव के गरीब एवं मेरी लोगों को दरकिनार कर फरेब रचते हुए अपनी माता के नाम भी अंत्योदय अन्न योजना का राशन कार्ड बनवा रखा है। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लिया और उन्होंने पूर्ति निरीक्षक ऋषिश कुमार सिन्हा को तलब कर तत्काल मामले में प्रभावी कार्यवाही करते हुए काटे गए राशन कार्ड लाभार्थियों का राशन कार्ड पुनः जारी किए जाने के आदेश दिए। पूर्ति निरीक्षक ऋषिश कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। पुनः सभी ग्रामीणों को राशन कार्ड जारी किया जाएगा, साथ ही कोटेदार मां एवं पत्नी के नाम से जारी अंत्योदय अन्न योजना का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है।

