February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

थाने पर धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, सजी झाँकी हुआ रंगारंग कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

हांथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
सुलतानपुर

कोतवाली देहात थाना स्थित मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाई गयी। झाँकी के माध्यम से भक्तों को भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप का दिव्य दर्शन प्राप्त हुआ, तो वहीं जन्माष्टमी पर्व को लेकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की मंशा का भी शत-प्रतिशत पालन किया गया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में हमराहियों के सहयोग से जन्मोत्सव कार्यक्रम का सफ़ल एंव भव्य आयोजन संपन्न हुआ। थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था व चकाचौंध सजावट लोगों को को ख़ूब मन भायी। इंस्पेक्टर साहब द्वारा आमंत्रित क्षेत्र के प्रधान,पत्रकार,बीडीसी वा सम्मानित लोगों का आदर सम्मान हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया और आशिर्वाद लिया। इस मौके पर नीरज दूबे, राजेश चतुर्वेदी, सर्वेश जायसवाल, थाने के स्टॉफ शशिकांत यादव, धर्मेश कुमार, पुलिस कांस्टेबल अक्षय शुक्ला, संतोष यादव, पत्रकार संतोष तिवारी, पत्रकार अशोक मिश्रा, पत्रकार शिवकुमार दूबे, पत्रकार शिवशंकर पांडेय, पत्रकार शैलेन्द्र त्रिपाठी, दिव्यांशु शुक्ला, रविन्द्र शुक्ला, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अंशु तिवारी,दीप नारायन मिश्रा,केतक सिंह ज़ुबैर अहमद बीडीसी,डीएम मिश्रा प्रधान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *