February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने अपने आपको लाइसेन्सी बन्दूक से गोली मारकर की आत्महत्या

1 min read
Spread the love


अमानीगंज अयोध्या
खंडासा थाना क्षेत्र के गहनाग गांव में 36 वर्षीय युव ने संदिग्ध परिस्थितियों में प्रातः 8:30 बजे कमरे के अंदर लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली गोली लगने से उसका सर और भेजा अलग हो गया सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय युवक रोहित सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह गहनाग गांव में रहता था शाम को वह जन्माष्टमी महोत्सव में हंसी खुशी शामिल हुआ था लेकिन घर पर सो कर उठने के बाद लगभग 8:30 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे रखकर कमरे के अंदर उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली मृतक के दो पुत्र हैं जिसमें से बड़ा 18 वर्ष का है और वह इलाहाबाद में पढता है जबकि दूसरा 14 वर्षीय लखनऊ में पढ़ाई करता है मृतक दो भाई थे और उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है थाना अध्यक्ष खंडासा विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही गोली चलने की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *