द बेस्ट टीचर 2024 अवार्ड से सम्मानित हुईं जनपद बाँदा की शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा–#
1 min readद बेस्ट टीचर 2024 अवार्ड से सम्मानित हुईं ज्योति विश्वकर्मा
जनपद बाँदा के बड़ोखर खुर्द ब्लाक में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी १ की सहायक शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को झांसी में आयोजित द बेस्ट टीचर 2024 सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
शिक्षिका को यह सम्मान बुलावा टोली का गठन, स्टार ऑफ़ द मंथ, मिस्टर एंड मिस क्लीन स्वच्छता, गौरैया संरक्षण मुहिम, रोल प्ले कर पाठ को बखूबी पढ़ाने, क्यू आर कोड की सहायता से बच्चों को पेडों की जानकारी देना, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑडियो ई बुक्स, शैक्षिक वीडियो कंटेंट, एनीमेटेड वीडियो क्विज आदि का निर्माण एवम शून्य निवेश नवाचारों की सहायता से शिक्षण कार्य कर शैक्षिक एवं भौतिक परिवेश को उत्कृष्ट बनाने में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक सहयोग हेतु बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है।
स्व० महेंद्र तिवारी फाउंडेशन झांसी द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से इस पुरस्कार के लिए प्रविष्टियांँ मांगी गई थी , 500 से अधिक प्रविष्टियांँ प्राप्त हुई। जिसमें चयन मंडल के द्वारा चयनित देश के विभिन्न राज्यों से आए 75 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राजकीय संग्रहालय सभागार झांसी में आयोजित द बेस्ट टीचर 2024 सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में जिले के बड़ोखर ब्लाक में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी १ की सहायक शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को मुख्य अतिथि दैनिक जागरण झांसी के स्थानीय संपादक सुरेंद्र सिंह व बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका प्रेरणा के पूर्व मुख्य संपादक डा० के० बी० त्रिवेदी, राजकीय संग्रहालय झांसी निदेशक श्रीमती उमा पाराशर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी श्री विपुल शिवसागर एवं स्व० महेन्द्र तिवारी फाउंडेशन झांसी के आयोजक मंडल डॉ० अचल सिंह, मृत्युंजय तिवारी और श्रीमती साधना तिवारी ‘विंध्य’ ने बेस्ट टीचर मोमॅटो, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षिका को मिले सम्मान पर जिले के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएंँ दी।

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
