February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डी. ए .वी.पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास से मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

1 min read
Spread the love


अयोध्या/कुमारगंज
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। बच्चे सज -धज कर श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता की सुंदर झांकी प्रस्तुत की । नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर अभिनय कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर 6 क्लास तक बच्चे शामिल थे l इस कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षक व शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *