February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाढ का पानी घर मे पहुंचा चारपाई पर सो रहे 6 माह के बच्चे का निचे गिरने से डूबकर हुई मौत परिजनों का रो – रोकर बुराहाल

1 min read
Spread the love

पीड़ित परिवार के घर पहुँचे भाजपा विधायक, मदद का दिलाया भरोसा

रूदौली अयोध्या।

बाढ़ प्रभावित कैथी माझा गांव में बीती रात अपनी मां के साथ तख्त पर सो रहा पांच वर्षीय बच्चा तख्त से गिर कर बाढ़ के पानी डूब जानें से मृत्य हो गई। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी शुजागंज ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कोतवाली रुदौली का कैथी माझा गांव बाढ़ प्रभावित है।शनिवार की रात कैथी माझा गांव के अमर सिंह का 6 माह का पुत्र अजीत अपनी मां के साथ तख्त पर सो रहा था।परिजनों के मुताबिक तख्त के नीचे बाढ़ का पानी था। सोते समय बाढ़ के पानी बच्चे के गिर जाने की जानकारी परिजनों को नही हो सकी।सुबह बच्चा नही मिलने पर घर में कोहराम मच गया। बच्चे को तलाशने पर बच्चा तख्त के नीचे पानी में मिला। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। मां का बुरा हाल है। मृतक के पिता ने बताया कि तीन बच्चों में सबसे छोटा था सबसे बड़ी एक लड़की व एक लड़का है । बाढ़ का पानी अधिक होने से कही सुरक्षित स्थान नहीं जा सके।कोतवाल संजय मौर्य ने बताया शव का पंचनामा किया गया है।घटना की जानकारी पर विधायक रामचंद्र यादव ने नाव द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुँच कर ढाढ़स बंधाया तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *