कई वर्षो के पुराने खड़ंजे को उखाड़ कर दूसरी जगह लगाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध, तो भाजपा विधायक के गुर्गों ने जान से मारने की दिया धमकी ग्रामीणों ने लगाया आरोप
1 min readक्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष काशी अनुसूचित मोर्चा व भाजपा विधायक राजेश गौतम व ब्लाक प्रमुख करिश्मा गौतम के गुर्गों ने जान से मारने की दिया दलित लोगों को दिया धमकी क्षेत्र में मचा हड़कंप
कई वर्षो के पुराने खड़ंजे को उखाड़ कर दूसरी जगह लगाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध ब्लाक प्रमुख कोटे से इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ शुरू, शुरू होते ही
पीड़ित के पट्टे की जमीन में सड़क बनाने को किया मना मना करने पर गुर्गों ने मारपीट करने पर आमादा व फौजदारी करने को तैयार
दोस्तपुर,सुल्तानपुर
मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत अखंडनगर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायणपुर कला से जुड़ा हुआ है जहां के रहने वाले श्यामलाल पुत्र शिवराम के सहन दरवाजे से होकर पुराना रास्ता खड़ंजा लगा हुआ है और पूर्व कई वर्षों पूर्व से चला आ रहा है जिसको उखाड़ कर उस पर ब्लॉक प्रमुख निधि से इंटरलॉकिंग हो रहा था और उसे इंटरलॉकिंग के दौरान खड़ंजे को स्थल परिवर्तन करने पर व बदलने पर हुआ विवाद। तो वही पूर्व विधायक भागेलू राम 2010 में ग्रामीणों ने बताया की पिच होना था जिसका गिट्टी डामर गिराया गया और हरिशंकर पुत्र नागेश्वर के द्वारा पक्की सड़क को रोक दिया गया और उसे समय लोग बताते हैं कि उनके करीबी बताए जा रहे थे और कार्य नहीं होने दिया पक्की सड़क को लेकर और लोगों ने बताया कि आज राजेश गौतम के करीबी है नागेश्वर इसीलिए रास्ते को घुमाया जा रहा है
(1) श्यामलाल पुत्र शिवराम की जमीन गाटा संख्या 908 रकबा 0.010 हेक्टेयर (2)नवीन परती 908 संपूर्ण रकबा 0.1530 हेक्टेयर रघुनाथ पुत्र शिवराम गाटा संख्या 908 रकबा 0.010हेक्टेयर रघुनाथ पुत्र शिवराम गाटा संख्या 908 रकबा 0.010 हेक्टेयर मंगरु पुत्र कुंजू गाटा संख्या 908 रखवा 0. 013 हैक्टेयर व तालाब गाटा संख्या 908/1304 रकबा 0.0190 हैक्टेयर राजस्व अभिलेख में दर्ज है जबकि यह सभी पट्टे सन 1997 में हुए हैं जिसमें ग्राम सभा के खाते में नवीन प्रति भी दर्ज है और तालाब भी दर्ज है पीड़ित ने बताया कि सन 1984 में पूर्व ग्राम प्रधान शिवराम स्वार्गिय दुर्जन के द्वारा पटंजा लगवाया गया था। उसके बाद हुए ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम सुत गोकुल के द्वारा पटंजा उखाड़ कर खड़ंजे का निर्माण कराया गया। और पूर्व ग्राम प्रधान के द्वारा खड़ंजे का मरम्मत कराया गया। जिसको उखाड़ कर ब्लॉक प्रमुख करिश्मा गौतम के निधि से इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है और ब्लॉक प्रमुख करिश्मा गौतम के पति राजेश गौतम (विधायक कादीपुर) के द्वारा पीड़ित की जमीन को कब्जा करने के लिए कई लोगों को भेज कर पीड़ित के साथ मारपीट करने वह अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने व सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं इनके खिलाफ पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को अपनी जान माल व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है और हद तो तब हो गई जब पीड़ित को न्याय मांगने के लिए थाने पर जाने के लिए डरने लगा। और पीड़ित को धमकी देते हैं कि फोर्स बुलाकर जबरन तुम्हारे जमीन में इंटरलॉकिंग करवा दूंगा और तुम्हारा सरकारी हैंडपंप उखाड़ कर फेंक दूंगा। जिससे पीड़ित डरा सहमा हुआ है। जब क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम के द्वारा दलित होकर दलित का उत्पीड़न कर रहे हैं तो आम जनमानस की क्या स्थिति होगी यह आप स्वयं देख लीजिए जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा क्षेत्र काशी लिखते हैं और अनुसूचित व्यक्तियों का जमकर शोषण करते हैं जिसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं जबकि प्राइमरी पाठशाला नारायणपुर व कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर और ग्राम पंचायत सचिवालय नारायणपुर के अधिकारी व कर्मचारी इसी रास्ते से होकर आते जाते हैं और चुनाव व मतदान स्थल पर जाने मात्रा का एक ही रास्ता है और इस मुख्य मार्ग को प्रभावित अरून कुमार पुत्र हरिश्चंद्र करना चाह रहे हैं वही पीड़ित ने बताया कि पूर्व में जहां से खड़ंजा गया है उसी स्थान पर इंटरलॉकिंग होना चाहिए और ग्रामीणों की यही मांग है।
बाईट-(1)
भूतपुर्व ग्राम प्रधान संतोष कुमार पुत्र मोतीलाल नारायणपुर
(2)श्यामलाल पुत्र शिवराम पता उपरोक्त
(3) रविंद्र पुत्र मंगरु ग्राम पता उपरोक्त
(4) पप्पू पुत्र श्री नारायण पता उपरोक्त
दूसरा पक्ष अरुन पुत्र हरिचंद की बाइट हुआ रास्ता रोकने की धमकी देते हुए
भूतपूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि जहां पर पूर्व में खड़ंजा लगा हुआ है वहीं पर लग जाए इंटरलॉकिंग ठीक रहेगा।

