October 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, टप्पल बीआरसी पर हुई प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक

1 min read
Spread the love

निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, टप्पल बीआरसी पर हुई प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक

नामांकन बढ़ाने, छात्र उपस्थिति में सुधार और डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

टप्पल, अलीगढ़। 28 अक्टूबर 2026 को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, टप्पल के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) टप्पल पर प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की अक्टूबर माह की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम शंकर कुरील ने की। इसमें निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान, समर्थ ऐप पर दिव्यांग बच्चों की प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने, यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा भरने तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र उपस्थिति में वृद्धि, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के प्रभावी उपयोग, निपुण लक्ष्य ऐप, दीक्षा ऐप, पुस्तक वितरण, शिक्षक डायरी, शिक्षक संदर्शिका और आकलन ट्रैकर के नियमित उपयोग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में स्मार्ट टीवी, आईसीटी लैब, विद्यालयों के 19 पैरामीटर तथा इको क्लब की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर ब्लॉक के एआरपी श्री मनीष कुमार, श्री राहुल चौधरी, श्री ईश्वर चंद्र शर्मा, श्री शिवकुमार एवं श्रीमती मोनिका शर्मा उपस्थित रहीं। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों में श्री देवदत्त शर्मा, श्री कुशल सिंह और श्री किशन शर्मा सहित प्रधानाध्यापक श्री श्रीनिवास शर्मा, श्री ओमप्रकाश, श्री नितेंद्र, श्री राकेश गोयल तथा अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों को गति देना, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त करना रहा।

दिपांश शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *