October 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बांदा में CPI नेता रामकृष्ण अवस्थी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पेश किया दावा, समर्थकों ने दी बधाई

1 min read
Spread the love

बांदा में CPI नेता रामकृष्ण अवस्थी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पेश किया दावा, समर्थकों ने दी बधाई
दो दिनों से फोन और सोशल मीडिया पर मिल रही शुभकामनाएं, गरीबों, मजदूरों, किसानों और युवाओं की आवाज उठाने का लिया संकल्प
बांदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के वरिष्ठ नेता एवं ‘ऑक्सीजन बाबा’ के नाम से चर्चित रामकृष्ण अवस्थी द्वारा बांदा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक उम्मीदवार के रूप में दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। समर्थकों के अनुसार, पिछले दो दिनों से उनके इष्ट मित्रों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय शुभचिंतकों द्वारा फोन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रामकृष्ण अवस्थी ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और बेरोजगारों के हक की आवाज उठाती रही है और आगे भी इन वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
अवस्थी ने बांदा के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने समर्पण की बात भी कही। उन्होंने हरियाली मिशन को आगे बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के हितों के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उनके चुनावी दावे को लेकर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की चर्चा है। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी का आधिकारिक निर्णय होना अभी अलग विषय है।
सीपीआई जिंदाबाद! गरीब, मजदूर, किसान और नौजवान एकता जिंदाबाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *