February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बडे हर्षोल्लास पूर्वक छात्र-छात्राओं ने मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

1 min read
Spread the love


बल्दीराय सुल्तानपुर

बल्दीराय तहसील के प्राथमिक विद्यालय कांपा में छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण के रुप में अर्पिता सिंह ने अपने शिक्षक वैभव सिंह की मदद से मटकी फोड़ मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की तों पल्लवी ने राधा के रुप में लोगों का मन मोहा। संजय ओझा और लवलेश के कुशल नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का ध्यान अपने तरफ आकर्षित किया दर्शकों ने नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों का ताली बजाकर उसे संवर्धन किया
साथ ही भोज के रूप में खीर पूड़ी का बच्चों ने प्रसाद भी ग्रहण किया इस अवसर पर शिक्षक वैभव सिंह, रामजीत, अखिलेश वर्मा, सहित छात्र-छात्राओं व अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *