विवादित कार्यशैली को लेकर बीईओ उदयराज मौर्य के विरुद्ध शिक्षक ने दिया लिखित तहरीर, नगर कोतवाल ने बीईओ को किया तलब
1 min read
सुल्तानपुर


नगर कोतवाल सुलतानपुर श्री अरूण द्विवेदी ने BEO भदैया के विरुद्ध नगर निवासी एक प्रतिष्ठित शिक्षक की मानहानि के विरुद्ध दी गई लिखित तहरीर का संज्ञान लेकर BEO भदैया उदयराज मौर्य जो कि अब बीएसए द्वारा कमैचा ब्लॉक के लिए स्थानांतरित हो चुके हैं उनको मंगलवार को प्रातः 10 बजे प्रीलिमिनरी इनवेस्टिगेशन में पूछ ताछ के लिए तलब किया है । बीईओ उदय राज मौर्य ने शिक्षक पर चारित्रिक और अकर्मण्यता, वित्तीय गबन जैसे अनेक गंभीर आरोप लगाकर अप्रैल माह में निलंबित कराया था। शिक्षक की लिखित तहरीर में उदय राज पर आरोप हैं कि उसे निलंबन तिथि से सवेतन बहाल करके उसके विरुद्ध गतिमान समस्त जांच एवं अनुशासनिक कार्यवाही समाप्त करके निलंबन तिथि से सवेतन पूर्ववत उसी विद्यालय में उसी पद पर बहाल कर दिया गया है परंतु बीईओ उदय राज द्वारा उस पर लगाए गए गंभीर आरोपों के कारण उसे प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए बहाल किया गया जिसका दुष्प्रचार बीईओ उदयराज द्वारा भदैया ब्लॉक के अपने बेसिक शिक्षा के विभागीय ग्रुप में छपा पत्र उनके हस्ताक्षर से वायरल करके शिक्षक की मानहानि की गई है और नवनियुक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाकर विभाग
की उज्ज्वल छबि धूमिल की गई है जिसके ग्रुप एडमिन भी स्वयं बीईओ उदयराज मौर्य हैं और आरोप लगाने वाले शिक्षक को उसमें से पहले ही रिमूव कर दिया गया था बीएसए भी उस ग्रुप में नहीं हैं जिनसे वायरल पत्र में मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात लिखी है।वायरल पर्चे को बीएसए से मार्गदर्शन मांगने हेतु बीईओ उदयराज द्वारा हस्ताक्षरित पत्र बताया जा रहा है किंतु उस ग्रुप में बीएसए जुड़े ही नहीं हैं जबकि कई सौ शिक्षक जुड़े हैं जिनके द्वारा वायरल पोस्ट पढ़ पढ़ कर सैकड़ों अन्य मीडिया ग्रुपों में लगातार वायरल किया जा रहा है।शिक्षक द्वारा बीईओ उदयराज के विरुद्ध डिफैमेटरी हेट स्पीच और डिफेम कांसपिरेसी सहित सुसंगत धाराओं में अपराधिक मुकदमा लिखकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है जिसके क्रम में बीईओ उदयराज मौर्य को कोतवाली नगर सुल्तानपुर में अपना लिखित पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।
