प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड मे- घडी डिटरजेंट सेल्स टीम ने -विद्यालय के बच्चों को -स्वच्छता की जानकारी देकर- सभी बच्चों को पुरस्कृत किया–$
1 min readखुरहण्ड 23-अगस्त
प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड में घडी डिटर्जेंट पाउडर टीम के सेल्समैन संदीप मिश्रा व काजल त्रिपाठी ने विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया- क्यों जरूरी है- बेहतर पढ़ाई- बेहतर सफाई- गंदे कपड़ों से शरीर में कीटाणु आ सकते हैं जो हमें बीमार कर सकते हैं इसलिए हमें हमेशा साफ कपड़े पहनना चाहिए। कपड़े जल्दी गंदे ना हो इसलिए बैठने से पहले अपनी जगह को साफ करना चाहिए। खाना साफ बर्तन में ही खाना चाहिए वह भी सिर्फ हाथों को ठीक से धोने के बाद। हमें अपने घर स्कूल या शहर में गंदगी नहीं फैलानी चाहिए उसे साफ रखें उसकी सुंदरता बढ़ानी चाहिए। एक साफ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है जिससे पढ़ाई अच्छी हो पाती है इसलिए स्कूल साफ सुथरा बनकर आना चाहिए। सफाई सिर्फ एक दिन का काम नहीं इसे हर दिन के लिए अपनी आदत बनानी चाहिए।स्वच्छता जानकारी देने के पश्चात बच्चों से स्वच्छता संबंधी प्रश्न पूँछने के पश्चात सभी बच्चों को पेंसिल. कापी.रबर. देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।बच्चों को साफ सफाई के लिए घडी डिटरजेंट पाउडर का एक छोटा पैक सभी बच्चों को दिया।कार्यक्रम दौरान प्रधानाध्यापिका अफसाना परवीन. रूचि पुरवार. जयकिशोर यादव. आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी मौजूद रहे और कार्यक्रम में सहयोग दिया।








अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
