जमीनी मामले में राजस्व विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त दो पक्षों में पैदा करवा रहा विवाद पीड़ितो को नहीं मिल रहा न्याय
1 min readबीकापुर अयोध्या
यह मामला कहीं और का नहीं जनपद के बीकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जोहन का है।
वर्ग 6 श्रेणी की आबादी भूमि पर दो पक्षों के मध्य विवाद लेखपाल व कानूनगो के द्वारा तरह-तरह की लगाई जा रही रिपोर्ट
जहां के निवासी भगवान बक्श सिंह पुत्र स्वा अखण्ड प्रताप सिंह व राजेंद्र प्रसाद सोनी पुत्र स्वा पन्नालाल सोनी दोनों पक्षों की घरौनी बीते वर्ष रोड से तलाबी नंबर तक बॉर्डर कंफर्म किया गया है।
लेकिन बीते कुछ माह पूर्व अखण्ड प्रताप सिंह के द्वारा राजेंद्र प्रसाद सोनी के घर के पीछे की जमीन पर शौचालय का गड्ढा खुदवा कर टैंक बनाने की फिराक में थे।
लेकिन राजेन्द्र प्रसाद सोनी पीछे की सहन कच्ची दीवाल से सटा हुआ टैंक खोदा गया था जिससे कच्ची दीवार गिरने का डर था जिसके कारण जिलाधिकारी महोदय से न्याय की गुहार लगाते हुए गड्ढा पटाई की अपील की
वही जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आनन-फानन में तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा गड्ढा पटाई करवाया गया और आपस में एक सुलाह समझौता भी करवाया गया की इस जमीन पर किसी भी प्रकार से निर्माण कार्य दोनों पक्ष नहीं करेंगे दिनांक 6/2/2024 को
वही जानकारी के मुताबिक भगवान बक्श सिंह के द्वारा सिविल न्यायालय में वाद भी प्रस्तुत किया गया है।
लेकिन दूसरे पक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी ने जनपद के पत्रकारों को बताया कि पूर्व में हमारा कब्जा था लेकिन हमारी पारिवारिक हालत ठीक ना होने के कारण व छोटे-छोटे बच्चे होने के कारण मैं कभी भी विवाद नहीं किया हमारे घर के पीछे की सहन जमीन है जिस पर आज प्रथम पक्ष भगवान बक्श सिंह के द्वारा अपना कब्जा बताया जा रहा।
अब देखने कि बात है कि ऐसे में तहसील प्रशासन के द्वारा दोनों पक्षों को किस प्रकार मिलता है न्याय यह सोचने का विषय है।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

