बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्व खिलाड़ियों के प्रयासों से वालीबॉल की नयी पौध अपना जौहर दिखाने के लिये जमकर बहा रही पसीना–#
1 min readबुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्व खिलाड़ियों के प्रयासों से वालीबॉल की नयी पौध अपना जौहर दिखाने के लिये जमकर बहा रही पसीना
गोयरा मुगली बाॅंदा, 20 अगस्त 2024
वीर भूमि बुंदेलखंड जो पुरातनकाल से अपने वीरता, शौर्य, तप, संस्कृति, कला, खेल एवं आध्यात्म के लिये सम्पूर्ण भारतवर्ष में जाना जाता रहा है।
बुंदेलखंड एवं वालीबॉल का प्रारंभ से ही गहरा नाता रहा है, यही कारण है कि साठ तथा सत्तर का दशक वालीबॉल का बुंदेलखंड में स्वार्णिम काल रहा। इस दौर में बाॅंदा के मंगल सिंह चंदेल , रजब्ब खां मानव, अत्तर्रा के सुरेन्द्र चोपड़ा (राउंड हैंड सर्विस स्पेशलिस्ट) तथा पन्ना लाल, बबेरू के इन्द्रसेन सिंह तथा चंदन सिंह चंदेल, बाॅंदा के शिवकुमार गुप्ता, शिवकरन सिंह, जफर खाॅं, सबल सिंह, गजराज सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नज़ीर बख्श, हसनुद्दीन सिद्दीकी, युवराज सिंह, रणवीर सिंह, रमेश लाला ,विसंडा के राजाराम सिंह चौहान, नरैनी के अम्बिका दुबे तथा शिवराम , खुरहंड के नंदलाल सिंह, अभय सिंह, मुन्नू सिंह,कमासिन के सुधाकर मिश्रा, हमीरपुर छानी के अशोक सिंह चंदेल, खरेला के गोरेलाल सिंह एवं भारत सिंह, कबरई के कल्याण सिंह, छिबाॅंव के रमेश विद्यार्थी , गोयरा मुगली के मकसूद, चित्रकूट के डा० तुषार कांत शास्त्री , परछा हमीरपुर के अजीमुल्ला,बेहद शानदार एवं चर्चित खिलाड़ी रहे।
इसी प्रकार नब्बे के दशक तथा उसके बाद महोबा के रवीन्द्र कुमार राजू, हमीरपुर के शिशिर पाठक संदीप साहू, संदीप सिंह, इचौली के छोटेलाल यादव, शिवनरेश सिंह, अजीत सिंह, भगवानदीन यादव, सुधाकर प्रजापति, पतवन के आलोक सिंह यादव, विसंडा के कमल सिंह चौहान, अनिल सिंह चौहान, सुरेन्द्र त्रिपाठी, नरेन्द्र उपाध्याय, कोर्रही के मुईन खाॅं, बबेरू के ओमकार सिंह पटेल, रमेश पटेल, बड़ोखर खुर्द बाॅंदा के चन्द्र वीर सिंह, विकल्प सिंह, अमोल सिंह बाॅंदा के दिनेश सिंह , राकेश सिंह छुट्टु ,संजीव गुप्ता, संदीप गुप्ता, बृजगोपाल सिंह, कपिल देव सिंह तोमर, राहुल शुक्ला , विक्रम कुमार, रामनरेश सिंह गोयरा मुगली के निजात खां, एजाज खान, नूरमोहम्मद, रिजवान सीनियर, मुस्लिम, रिजवान जूनियर, अंसार ,शराफत, अनवार रियासत, हामिद तथा परछा हमीरपुर के तौकीर खान तथा बाबू खान आदि प्रमुख हैं।
इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए गोयरा मुगली के प्रशिक्षक आरिफ उर्फ पप्पू तथा हामिद खान ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मिनी स्टेडियम गोयरा मुगली में अंडर 12 तथा अंडर 15 खिलाड़ियों का शानदार वालीबॉल मुकाबला सम्पन्न कराया। इस अवसर पर ग्राम बदौरा, ग्राम इचौली तथा ग्राम गोयरा मुगली के दर्जनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पूर्व खिलाड़ियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर चित्रकूट वालीबॉल ऐसोसिएशन के मंडलीय समन्वयक तथा जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता, बुंदेलखंड खेल प्रोत्साहन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह तथा अशोक तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गोयरा मुगली के आरिफ उर्फ पप्पू एवं हामिद खान, बदौरा ग्राम के सरपंच संदीप कुमार तथा इचौली के आकाश तथा हर्ष प्रजापति के प्रयासों की भी पूर्व खिलाड़ियों ने भूरि- भूरि प्रशंसा की।
नयी प्रतिभाओं को निखारने के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुये बुंदेलखंड खेल प्रोत्साहन समिति के अशोक कुमार त्रिपाठी उर्फ जीतू भैया, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष रामेन्द्र कुमार शर्मा, सचिव डा० इन्द्रवीर सिंह, भागवत प्रसाद इंटर कालेज के डायरेक्टर अंकित कुशवाहा, सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रबंधक एन के चौधरी, जिला कबड्डी ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव कमल सिंह यादव , बी एस बी बांदा के महेश गर्ग तथा बांदा वालीबॉल छात्रावास के कोच अभिषेक कुमार ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं।


उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
